सेवानिवृत्ति के 72 घंटे में मिला 7.48 लाख का भुगतान
बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर ने कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक नई मिसाल कायम की है। नगर पालिका ने पहली बार किसी सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के महज 72 घंटे के भीतर अर्जित अवकाश नगरीकरण की पूरी धनराशि का भुगतान कर समयबद्ध प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस पहल को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी हजारा 31 जुलाई को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद उनके सभी आवश्यक अभिलेखों और प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा किया गया। इसके बाद सोमवार को उनके अर्जित अवकाश नगरीकरण की 7,48,800 की संपूर्ण धनराशि उनके खाते में हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.