देवघर, जून 2 -- जसीडीह। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को डीआरएम कार्यालय, आसनसोल के न्यू कॉन्फ्रेंस रूम में ऑन-डेट सेटलमेंट भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 31 लाभार्थियों को सेटलमेंट देय राशि, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), सेटलमेंट दस्तावेज तथा यूएमआईडी कार्ड प्रदान किए गए। लाभार्थियों में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी व मृत रेल कर्मचारियों के पात्र पारिवारिक सदस्य शामिल थे। ऑन-डेट सेटलमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के दिन कर्मचारियों को उनके सभी वित्तीय एवं पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेल अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम कर्मचारी हितों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत पर ...