गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के 10 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 30 मार्च को हुई है। इसमें छह शिक्षक नगर क्षेत्र के शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के बाद नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बढ़ गई है। नगर क्षेत्र में कुल 239 शिक्षक थे, जिसमें से सेवानिवृत्ति के बाद अब 233 शिक्षक बचे हैं।हर साल शिक्षकों की सेवानिवृत्ति होने से स्कूलों में शिक्षकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। नगर क्षेत्र में लंबे समय से शिक्षकों की कमी है। सेवानिवृत्ति के बाद प्राथमिक विद्यालय सिहानी एक में कोई शिक्षक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई केवल शिक्षामित्रों के भरोसे है। कुल 93 स्कूलों में 233 शिक्षक बचे हैं। मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए। स्कूलों में पूरे साल शिक्षकों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल भेजकर व्यवस्था की ...