सेवानिवृत्ति के बाद प्रोन्नति पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पूर्व प्रभाव से प्रोन्नति देने के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरकार के सचिव प्रवीण टोप्पो को हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि समान परिस्थितियों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्व प्रभाव से प्रोन्नति किस आधार पर दी गई। कोर्ट ने 30 अप्रैल को जारी सरकारी अधिसूचना का हवाला देते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। प्रार्थी सुमन शाही ने याचिका दायर कर सरकार के आदेश को चुनौती दी है। मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।प्रार्थी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता सिद्धार्थ रंजन ने अदालत को बताया सेवानिवृत्ति के बाद एक बैच के लोगों को पूर्व के प्रभाव से प्रोन्नति दी गयी। लेकिन प्रार्थी को इसका लाभ देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.