सेवानिवृत्ति के बाद जिला अस्पताल लौटे डॉ. राजीव नयन गिरी
फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। जिले के पूर्व सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में जिला अस्पताल लौट आए हैं और नियमित रूप से ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनकी वापसी से मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सीएमओ रहते हुए डॉ. गिरी ने जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब दोबारा सक्रिय होने पर उनके लंबे अनुभव का लाभ मरीजों को मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले मरीज उनकी सलाह और उपचार पर भरोसा जता रहे हैं। यह भी पढ़ें- 28 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए डॉ. आरवी सिंह पुराने मरीज भी उन्हें फिर से सेवाएं देते देख संतोष व्यक्त कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.