देवघर, मार्च 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा उपायुक्त गोपनीय शाखा, जिला नाजिर शिशु मुर्मू जिला नजारत कार्यालय को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेवानिवृति के बाद विदाई दी। सम्मान सह विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डीसी ने कहा कि प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा ने लगभग 40 वर्ष एवं जिला नाजिर शिशु मुर्मू के लगभग 35 वर्ष का कार्य अनुभव अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप दोनों ने पिछले कई वर्षों से अपने दायित्वों ...