गंगापार, अप्रैल 7 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हम जिस भी सेवा में होते हैं वहां अपने आचरण, कर्म और व्यवहार से अपनी छाप सबके बीच छोड़ जाते हैं जो हमारी सेवानिवृत्ति के बाद भी स्मरणीय रहता है। उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में प्रधानाध्यापक मो.शाहिद की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय द्वारा आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि हमारी नौकरी की तिथि भले ही अनिश्चित रहती है पर नौकरी के बाद सेवानिवृत्ति की तिथि निश्चित हो जाती है। इसलिए हमें अपनी सेवा अवधि में अपने कर्मों में आदर्श स्थिति उत्पन्न कराना चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि मो.शाहिद ने विभाग और बच्चों को तैंतीस वर्षों की बेदाग सेवा दी। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अतुल कनौजिया ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य...