रांची, मार्च 2 -- रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 18 शिक्षकों- सेवक कुमार साधु, क्लौदिया विलुंग, उर्सुला कोनगाड़ी, कुमार कनिष्क, मो. नुमानुल्लाह, टोप्पो निर्मला, नीलमणी हेरेंज, ममता तिग्गा, सुभाष मांझी, शिवेश्वर महतो, राकेश रंजन, सुषमा गोरेती धान, राम विलाप नाग, आशा कुमारी, अक्षय कुमार स्वांसी, रामपद नायक, प्रहलाद लोहरा, बिबियाना तोपनो सहित प्रमिला देवी व मो. जुबेर आलम को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य लाभ दिए गए। कर्मियों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल को अपने जीवन का यादगार पल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.