हजारीबाग, मार्च 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पांडे ने कहा कि शैलेंद्र आचार्य जी विद्यालय के स्थापना काल से ही विद्यालय के निरंतर उन्नति के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने विद्यालय के स्तंभ के रूप में अपने जिम्मेदारियां का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने कहा की आचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह शालीन व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। आगे उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है लेकिन व्यवस्था के निमित...