प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की त्रैमासिक बैठक हुई। सेवानिवृत्त कर्मियों ने चिकित्सकीय सुविधा समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया।नोडल अधिकारी डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और पुलिस पेंशन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दुबे ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब दूर कराने का आश्वासन दिया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष एके जैन और सचिव रामकृष्ण चतुर्वेदी ने डीसीपी यमुनानगर को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक निगम, शुभ नारायण, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा, अशोक ओझा, लालधारी, सत्येंद्र सिंह, रामनिहोर मिश्रा, अरुण तिवारी, प्रकाश सिंह, जयशंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...