देवघर, फरवरी 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आस्ता के शिक्षक नवीन सिंह के सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौक़े पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह, वीणा हेलन टूड्डू लेखापाल राहुल भरद्वाज, प्रखंड एमआईएस पंकज कुमार विद्यालय पहुंचकर सेवानिवृत शिक्षक को फुलमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिवाकर राय, मोहन मधुप, हीरालाल, अमर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की। फोटो-03देव27-सेवानिवृत शिक्षक को फुलमाला पहनाकर सम्मानित करते बीपीओ रौशन कुमार सिंह।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.