बलिया, जनवरी 3 -- नगरा। सांसद सनातन पांडेय के अनुज सेवानंद पांडेय की पुण्यतिथि शनिवार को उनके पांडेयपुर स्थितआवास पर मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि वह समाजसेवा के साथ ही राजनीति में रुचि रखने वाले थे। सांसद ने कहा कि उन्होंने आजीवन क्षेत्र में शिक्षा के साथ ही कमजोर वर्ग के लोगों की मदद किया। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व मंत्री राजधारी, विधायक संग्राम सिंह यादव, संजय यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, उतीर्ण पांडेय, सच्चिदानन्द तिवारी, राजेश मिश्र, कामेश्वर सिंह आदि थे। इस दौरान अतिथितयों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। सोमेश्वर पांडेय व रामेश्वर पांडेय ने जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.