सेवा, सुशासन, विकास और जनजागरूकता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग एवं व्यावसायिक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "सेवा, सुशासन, विकास एवं जनजागरूकता" विषय पर विचाराभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने कहा कि सेवा, सुशासन, विकास और जनजागरूकता का आपस में गहरा संबंध है। सुशासन तभी संभव है जब नीतियां विकासोन्मुखी हों और नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास वही है जो विनाश को आमंत्रित न करे। व्यावसायिक प्रशासन विभाग के डॉ. अंकित अवस्थी ने कहा कि सुशासन और विकास के लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकार एवं कर्तव्यों का स्पष्ट निर्धारण आवश्यक है। विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.