विकासनगर, जून 17 -- हरीश कंडारी विकासनगर ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस मौके पर विधायक चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ : तोखन साहू उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना,...