कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर दक्षिण। निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित चार दिवसीय निरंकारी संत समागम का रविवार को समापन हो गया। रविवार को पांच लाख से अधिक भक्त समागम में पहुंचे। इस दौरान मैदान में आध्यात्म, प्रेम, अनुशासन, श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो उठा। भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा और निरंकारी राजपिता का आशीर्वाद लिया। इससे पहले प्रवचन में माता सुदीक्षा ने कहा कि सच्ची भक्ति और सत्संग से मन की पीड़ा दूर होती है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। जब मनुष्य निराकार को प्राथमिकता देता है, तब वह जीते-जी मुक्ति का अनुभव करता है। वहीं समापन के बाद अपने गंतव्य को जाने से पहले दूरदराज से आए श्रद्धालु भावुक हो गए। निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में उत्तर प्रदेश प्रादेशिक निरंकारी संत समागम के अंतिम दिन भक्तों का हुजूम उमड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.