रामगढ़, फरवरी 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 की प्रत्याशी लीला कुमारी ने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे सेवा, समर्पण और ईमानदारी के साथ हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने अपने पति की ओर से शुरू किए गए अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का भी संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लीला कुमारी ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.