आरा, मार्च 9 -- पीरो। सेवा, संवाद और समाधान योजना के तहत सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में आये छह मामलों में से तीन का निपटारा एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। चरपोखरी प्रखंड के सेमरांव निवासी श्रीभगवान सिंह ने राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की। कर्पूरडिहरा निवासी जगदीश सिंह, सिंगासन पाण्डेय और ठठेरन पाण्डेय ने भी शिकायत दर्ज करायी। तार निवासी खदेरन पाण्डेय ने भरण पोषण का मामला अपने बेटों पर दर्ज कराया। एकौनी निवासी ओमप्रकाश सिंह और सरफोरा निवासी बिपीन बिहारी राय ने भूमि विवाद के मामलों का दर्ज कराया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अशोक कुमार ने मालती देवी, शिवकुमार सिंह, इंद्रावती देवी, धनराजो देवी, सुलझना देवी, सत्येन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और दुर्गा कुंअर की शिकायत सुनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...