औरैया, सितम्बर 8 -- भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संपर्क और संवाद को मूल मंत्र बनाकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। कमलावती सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाना है। संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 17 सितंबर से एक माह तक होंगे सेवा, जनकल्याण के कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री एवं जिला प्रवासी धीरेंद्र वर्मा न...