गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत गोरक्षनगर मंडल की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सेवा, त्याग और समर्पण के भाव से काम करती है। एमएलसी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो अंत्योदय पर कार्य करती है। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भाजपा एक दल नहीं एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताएं मार्ग पर चल रही है। कार्यशाला की अध्यक्षता गोरक्षनाथ मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी तथा संचालन महामंत्री सुनील चौधरी ने किया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र वैचारिक अधिष्ठान में मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व...