सेवा, अनुशासन व राष्ट्रीय झांकी से छात्रों ने किया जागरूक
मधुबनी, जुलाई 19 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बैंगरा में सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता व राष्ट्रप्रेम की झांकी का मंचन कर छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। मौका था पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन समारोह के आयोजन का। सर्वोदय प्लस टू हाईस्कूल मैदान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इमरजेंसी हालत में मरीजों की त्वरित सेवा देने का मंचन कर छात्रों ने लोगों को सेवा के प्रति जगाया। देश रक्षा में लगी सेनाओं की बहादुरी का अभिनय देखने में लोगों ने रुचि ली। भ्रुणहत्या के विरुद्ध लघु नाटिका के जरिये मार्मिक दृश्य दिखा कर बाल कलाकारों ने कुछ पल के लिए लोगों को भावुक कर दिया। फिर, महौल को बदलते हुए छात्रों ने एक से बढ़कर एक सामाजिक व मनोरंजक दृश्य दिखा कर दर्शकों से तालियां बटोरी। भागीदार छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.