भभुआ, दिसम्बर 13 -- पुलिसलाइन के पीछे वार्ड सात की सेवरी बस्ती में पानी, बिजली, रास्ता की कमी बस्ती उजड़ने के डर के बीच जीवन गुजार रहे लोग, वोट देते हैं पर सुविधा नहीं (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला पुलिस केंद्र के पीछे वार्ड सात की सेवरी बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इस बस्ती में 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों में करीब 300 से अधिक महादलित वर्षों से निवास कर रहे हैं। नहर के तट पर बसी इस बस्ती में न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही आने-जाने का सुगम रास्ता। हालात ऐसे हैं कि दैनिक जीवन यापन भी इन लोगों के लिए संघर्ष बन गया है। हालांकि बस्ती तक सड़क की पीसीसी ढलाई कराई गई थी, लेकिन वह जगह-जगह इतनी टूट चुकी है कि छोटी गाड़ियां भी बड़ी मुश्किल से निकल पाती हैं। बड़े वाहनों का आना-जाना लगभग असंभव हो गया है। नहर के चाट पर बसी यह...