गाजीपुर, अप्रैल 13 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी संजय यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के पास कई स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और धार्मिक स्थल स्थित हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय, 200 मीटर के भीतर कम्पोजिट विद्यालय और 225 मीटर की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। इसके अलावा शिव मंदिर, साईं मंदिर और शनि देव स्थल भी आसपास हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि दुकान को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि वे नीति के विरोध में नहीं हैं, केवल स्...