सेवरही में बंद रहीं दवा दुकानें, दुकानदारों ने निकाला जुलूस
कुशीनगर, मई 21 -- सेवरही। दवा विक्रेताओं ने बुधवार को सेवरही में भी अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके बाद तमकुहीरोड के स्टेशन रोड से जुलूस निकाला, जो मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी बाजार स्थित एक रिसॉर्ट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां बाहर से आए सभी अतिथियों का एक समारोह के माध्यम से सम्मान किया गया। उसके बाद एक कार्यशाला भी हुई, जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पिंटू, महामंत्री राकेश नाथानी, कोषाध्यक्ष अनूप वर्मा, संगठन मंत्री गौरव गिल्लू, कार्यकारिणी के सदस्य शशांक, आयुष, आशीष, शेषनाथ, खुर्शीद, सिराजुद्दीन अरशद, देवा सोनी एवं बड़ी संख्या में दवा विक्रेता उपस्थित रहे। वहीं तमकुहीराज, दुदही, कसिया, गुरवलिया, राजापाकड़, फाजिलनगर, लतवाचट्टी, सलेमगढ़, भुलिया, तरया, सिसवा नाहर, दाहूगंज, गौराहा, तिवारीपट्टी, गौरीश्रीराम, घघवा एवं पूरे क्षेत्र के दवा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.