कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कुशीनगर। सेवरही विद्युत उपकेन्द्र की बिजली सप्लाई तकनीक कार्यों को लेकर 13 अप्रैल दिन सोमवार को आठ घण्टे बाधित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से पेयजल सहित आवश्यक कार्य समय से कर लिए जाने की अपील किया है। उक्त आशय की जानकारी विद्युत उपकेन्द्र के जेई अवधेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तकनीकी कार्यों को लेकर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान रहेगा, जिस कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...