बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। कुशीनगर (सेवरही) गन्ना अनुसंधान केंद्र के उन्नतशील बीजों से जिले के 100 हेक्टेयर में बसंतकालीन गन्ना की फसल लहलहायेगी। अनुसंधान केंद्र से 21.35 कुंतल बीज रसड़ा गन्ना बीज वितरण केंद्र पर आ चुका है, जिसे गन्ना विभाग किसानों में वितरित करने की तैयारी में जुट गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सेवरही से गन्ना की उन्नतशील प्रजाति कोसा 17231 तथा कोसा 17451 का का 10 हजार गांठ बीज आया है। यह दोनों प्रजाति उच्च गुणवत्ता वाले अभिजनक बीज हैं। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर बीज का उठान कर सकते हैं। वहीं पेराई सत्र 2025-26 में जिले से 92 हजार कुंतल गन्ना की खरीद हुई थी। विभाग किसानों को गन्ना की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। जिला गन्ना अधिकारी उमाकांत द्विवेदी ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.