रांची, जनवरी 29 -- रांची। सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन, श्रुतिलेख सहित ओलंपियाड, स्पेल बी, नवनीत और विजार्ड जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित विद्यालयी, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का लोहा मनवाया। सफल प्रतिभागियों को निदेशक डॉ. बिन्देश्वर बेक, प्रशासक प्रफुल कुमार बिड और उप प्राचार्या रीतू प्रिया ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.