उरई, अगस्त 17 -- कोंच। संवाददाता सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये सेवढ़ा स्थित सिंध नदी से पवित्र जल लेकर ग्राम बसोव पहुंचे। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला कांवड़िये पूरे भक्तिभाव के साथ नदी से जल लेकर पैदल ग्राम बसोव पहुंचे रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया कांवड़ियों के जत्थे के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया।कांवड़ यात्रा में सुरेन्द्र राजपूत, रामकिशोर राजपूत संजीव, कमलेश, मनमोहन, अरविंद, भैय्यन, संजीव, मोनू सहित करीब 32 श्रद्धालु शामिल रहे। सावन के दौरान क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजनों का सिल...