सेवटी उतराया मिला शव, सनसनी
मिर्जापुर, जुलाई 3 -- हालिया (मिर्जापुर ) l क्षेत्र गड़बड़ा धाम स्थित सेवटी नदी में शुक्रवार को 38 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई l सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार भड़ौहा थाना मड़िहान थाना क्षेत्र का निवासी गोपाल कोल पुत्र गया कोल के रूप मे शव की पहचान की गई है l गोपाल यहां कैसे पहुंचे और घटना किन परिस्थितियों में हुई य़ह पता लगाने मे जुट गई है l पुलिस गोपाल के परिजनों को सूचना दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.