काशीपुर, मई 18 -- काशीपुर। नगर सेवायोजन कार्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें क्वींस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार एवं चयन प्रकिया की। रोजगार मेले में कुल 63 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 23 को द्वितीय चरण के लिए चयनित किया गया। नगर सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार पंत ने बताया कि द्वितीय चरण के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगा। यहां नवीन सिंह महर, प्रशासनिक अधिकारी, पंकज सनवाल, प्रधान सहायक रंजना, कनिष्ठ सहायक किशोर चंद्रा, गोविंद सिंह, संदीप सिंह बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...