लखनऊ, अगस्त 23 -- लोक सेवक परिवार महासमिति और उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह के नेतृत्व में रविवार को भगवान शिव का प्रतीक रूप रुद्राक्ष पौध भेंट किया गया। प्रभागीय वनााधिकारी सेवानिवृत केडी सिंह ने बताया कि रविवार को एसकेडी एकेडमी विक्रांत खंड गोमतीनगर परिसर में रुद्राक्ष के दो पौध भी रोपित किए गए। रुद्राक्ष के प्रति जनमानस की श्रद्धा को वृक्ष संरक्षण, जैव-विविधता और हरित भविष्य के लिए सकारात्मक शक्ति में परिवर्तित करना अभियान का मकसद है। इस अभियान का संकल्प आस्था से संरक्षण, संरक्षण से हरियाली और हरियाली से भविष्य है। अभी तक 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान इस कार्य के लिए उन्हें महासमिति की ओर से सर्वसम्मति से रुद्राक्ष पुरुष की उपाधि से सम्मान...