अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रहमत और बरकत का महीना माह-ए-रमजान को लेकर चारो ओर खुशियां ही खुशियां हैं। ईद की खुशियां घरों पर दस्तक दे चुकी है। इत्र की महक और सेवई की खुशबू से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया है। वही आकर्षक टोपिया और गमछा भी लोगों को आकर्षित किया। लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी की। हालांकि हल्की गर्मी व धूप के कारण दिन में कारोबार प्रभावित हुआ। लेकिन शाम ढलते ही वापस दुकानों पर रौनक लौट गयी। शहर के व्यस्ततम सदर रोड़, स्टेशन चौक,पटेल चौक आदि जगहों पर दर्जन से अधिक सेवई की दुकानों में भीड़ लगी रही। सेवईयां की खुशबू से बाजार महक रहा था। दुकानदारों के अनुसार सेवाइयों की डिमांड काफी है। रंग-बिरंगी और अलग-अलग स्वाद के सेवई लोगों को अपनी ओर लुभा रही थी। बाजार में सेवई और लच्छा 130 से 350 तक उपलब्ध था। वहीं पैकेट बंद सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.