रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की। आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में गुरुवार को सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल में 88 प्रतिशत छात्र सफल हुए। प्रधानाचार्य संजीवन अरसू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। विशेष रूप से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में इस्मा खान ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा असलन ने 91 प्रतिशत और दीपांशी वर्मा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं और 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता यह भी पढ़ें- आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व ड...