शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- सदर थाना क्षेत्र के झंडा कला मोहल्ले में मोटरसाइकिल सेल लगाने वाले एक व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। झंडा कला निवासी विनोद कुमार सक्सेना ने बताया कि वह तारीन टिकली रोड पर रोड पटरी छोड़कर दुकानों के किनारे पिछले करीब 15 वर्षों से मोटरसाइकिल की सेल लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि करीब आठ माह से शहर का ही एक युवक, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, हर बुधवार को दस हजार रुपये की मांग करता है। रुपये न देने पर सेल न लगने देने की धमकी दी जाती है। विनोद के अनुसार, परिवार की गुजर-बसर के लिए सेल लगाने की बात कहने पर युवक आगबबूला हो गया और अब मोबाइल से उल्टे-सीधे पोस्ट डालकर उन्हें परेशान कर रहा है। साथ ही लड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.