सेल में 40% संविदा कर्मियों की कटौती का विरोध
चाईबासा, जून 3 -- गुवा, संवाददाता। गुवा-चिरिया खान श्रमिक संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) ने सेल प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित संविदा कर्मियों की 40% कटौती के निर्णय का कड़ा विरोध जताते हुए निदेशक (सीएमएलओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि इस निर्णय से श्रमिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है और इसका सीधा असर उनके परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा। संघ के अनुसार, इस तरह की कटौती से न केवल प्रभावित कर्मियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। श्रमिक संघ ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। इसके साथ ही संघ ने गुवा लौह अयस्क खदान के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। श्रमिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.