बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की ओर से वेज रिविजन 2017 में एमजीबी,पर्क्स,एरियर मुद्दे पर किए गए भेदभाव के विरूद्ध कैट प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली में बुधवार को सुनवाई हुई। लेकिन कोर्ट ने सेल प्रबंधन को 15 दिनों के अंदर अपना जवाब कोर्ट व यूनियन को देने का आदेश दिया। यह जानकारी बीएकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कोर्ट ने बीएकेएस यूनियन को भी उसके बाद इस्पात मंत्रालय के जवाब पर रिज्वाईंडर दाखिल करने का आदेश दिया है। बताया कि यूनियन के अधिवक्ता ने केस को फाईनल हियरिंग में केस को भेजने का मांग किया। दो जुलाई को फिर से इस मामले में सुनवाई की जाएगी। यूनियन की ओर से मांग की गई है कि सेल कामगारों को 15 प्रतिशत एमजीबी का भुगतान और 35प्रतिशत पर्क्स का भुगतान ‌अविलंब किया...