बोकारो, मई 8 -- सेल में 40 प्रतिशत मजदूरों की संभावित छंटनी के आदेश की चर्चा से ठेका मजदूरों में भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से सेक्टरींग प्लांट कैंटीन रेस्ट रूम में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए और अपनी समस्याओं को रखा। यह भी पढ़ें- 40 % छंटनी से बीजीएच पर बढ़ेगा मानवीय संकट: बी के चौधरीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री बी.के. चौधरी ने कहा कि मजदूरों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है, क्योंकि मजदूर मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि यहां के मूलवासियों के त्याग और संघर्ष की पहचान है।...