सेल में डायरेक्टर फाइनेंस पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, पीईएसबी ने जारी किया सूचना
बोकारो, मई 28 -- सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में डायरेक्टर (फाइनेंस) पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण बोर्ड स्तरीय पद को भरने के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। पूर्व डायरेक्टर फाइनेंस डॉ. अशोक कुमार पंडा के सेल का चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक बनने के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। जारी सूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य होंगे और सीधे सीएमडी को रिपोर्ट करेंगे। डायरेक्टर (फाइनेंस) के जिम्मे कंपनी के वित्त एवं लेखा विभाग की पूरी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा कंपनी की वित्तीय नीतियों के निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जवाबदेही भी इसी पद पर रहेगी。 यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2026 :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.