बोकारो, अप्रैल 29 -- सिटी पुलिस ने बुधवार को नौ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के मामले में 45 वर्षीय आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी सेक्टर दो का रहने वाला है। आरोपी पूर्व परिचित होने के नाते पीड़िता के घर गया था, गेट पर पीड़िता मिल गई। आरोपी ने उसके साथ जबरन छेड़खानी शुरू कर उसे अपने गिरफ्त में लेने का कोशिश करने लगा। इस क्रम में पीड़िता उसके चंगुल से निकल कर घर के अंदर रोती हुई दाखिल हुई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। जब परिजन के सामने इस घिनौनी हरक्कत का पता चला तो सभी थाने पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...