सेल प्रबंधन से मजदूर हितों के मुद्दों पर झारखंड मजदूर यूनियन की वार्ता
चाईबासा, जुलाई 14 -- गुवा। झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल प्रबंधन के साथ मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। यूनियन ने आउटसोर्सिंग के तहत संचालित छोटी गाड़ियों की समस्याएं, राउरकेला गेस्ट हाउस की जर्जर स्थिति, कोलकाता के रूबी हॉस्पिटल गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था, लंबित वाहन टेंडर, न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान और ठेकेदारों द्वारा रिट्रेंचमेंट राशि समय पर नहीं देने का मामला उठाया। साथ ही रांजाबुरु स्थित सेल माइंस में कार्यरत मजदूरों के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग भी रखी गई। सेल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान, आवश्यक मरम्मत, ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक तथा मजदूरों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.