चाईबासा, मई 9 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने शनिवार को गुवा रेलवे मार्केट स्थित अपने यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेल प्रबंधन को मुंडा-मानकी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि राजनीति का खेल खेलना चाहिए। यह भी पढ़ें- रांजाबुरु माइंस बंद कर 18 गांव के मुंडा-मानकी का प्रदर्शन, स्थानीय रोजगार की मांग तेजसमस्याओं का समाधान उन्होंने कहा कि सभी मुंडा-मानकी संघ एकजुट होकर सेल प्रबंधन के साथ बैठक करें और अपनी जायज मांगों को मजबूती से रखें। रामा पांडे ने आरोप लगाया कि गुवा सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को दो भागों में बांटकर राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।स्थायी समाधान के लिए वार्ता उन्होंने कहा ...