सेल प्रबंधन झुका, काम पर लौटे सभी मजदूर
चाईबासा, मई 14 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। इस फैसले के बाद ठेका मजदूरों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था। प्रबंधन के इस निर्णय के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यह भी पढ़ें- ठेका मजदूरों के आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन झुका, काम पर लौटे सभी मजदूर उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.