बोकारो, अप्रैल 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को स्थानीय सेक्टर 4 वीर कुंवर सिंह पार्क में सेल लीज-लाईसेंसधारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ का पुनर्गठन करते हुए सेल प्रबंधन से विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। नवगठित समिति में कुमार राकेश को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ अलाउद्दीन को सचिव, विनेश्वर कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डीके सिंह और मिथिलेश झा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सर्व सम्मति से पूरे बोकारो में सभी लीज और लाईसेंसधारियों के बीच सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सेल प्रबंधन द्वारा रद्द की गयी शापिंग सेंटर की दुकानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सेल प्रबंधन से मांग की गई कि जो भी दुकानदार बकाया भुगतान कर दुकानें रखना चाहते हैं, उन्हें कैंसिल सूची से हटाया जाये। इन दुकानदारों ने स...