धनबाद, नवम्बर 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एचपीसी वेतन भुगतान की मांग को लेकर बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी में कार्यरत सेल-पिकर (ठेका) मजदूरों ने गुरुवार सुबह आठ बजे से चक्का जाम कर दिया। इस कारण विभागीय व आउटसोर्सिंग दोनों परियोजनाओं का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया तथा निजी परिवहन कंपनियों की कोयला ढुलाई व रेल डिस्पैच भी प्रभावित हुआ। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले मजदूर केकेसी लिंक साइडिंग में प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठे रहे। बता दें कि बुधवार को बरोरा गेस्ट हाउस में धनबाद सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति में मजदूर-प्रबंधन वार्ता हुई थी, जो असफल रही। चक्का जाम में अरुण रवानी, रविंद्र राय, राजीव विसियार, संतोष रवानी, अनिल कुमार, अर्जुन कुम्हार, गिरिजा शंकर सिंघा, अनिल दास, महेश पांडे, शंकर पांडे, मुबारक अंसारी, दीपक गोराई व अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.