बोकारो, मई 21 -- सेल के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुड़गांव के बीच 20 मई 2026 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली स्थित सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय में हुए इस समझते का उद्देश्य कंपनी में भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करना है। यह भी पढ़ें- लैब-टू-मार्केट पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर जोरप्रशिक्षण कार्यक्रम इस साझेदारी के तहत सेल के अधिकारियों के लिए नेतृत्व विकास, रणनीति निर्माण, नवाचार आधारित प्रशिक्षण तथा व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के अध्ययन कार्यक्रम, संयुक्त शोध कार्य, परामर्श सेवाएं तथा अधिकारियों की जरूरतों के अनुरूप विशेष अध्ययन सामग्री भी तैयार की जाएगी।उद्देश्य सेल...