सेल ने उत्पादन में भी बनाया नया कीर्तिमान, पांच महीने में संचयी बिक्री 5.6 प्रतिशत बढ़कर 77.1 लाख टन
बोकारो, सितम्बर 5 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अगस्त में हॉट मेटल, क्रूड स्टील और बिक्री योग्य स्टील का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया। वहीं कुल बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगस्त में कंपनी का क्रूड स्टील उत्पादन 8 प्रतिशत बढ़कर 16.8 लाख टन हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 15.5 लाख टन था। हॉट मेटल का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 17.8 लाख टन और बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन एक प्रतिशत बढ़कर 16.9 लाख टन पहुंच गया। कंपनी की कुल बिक्री 18.71 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष अगस्त में 16.54 लाख टन थी। इस दौरान नकद वसूली में भी सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- अगस्त माह में झाँसी मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.