सेल ने अप्रैल-सितंबर में हॉट मेटल, कच्चा इस्पात और तैयार इस्पात का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, सितंबर में भी बिक्री का नया कीर्तिमान
बोकारो, अक्टूबर 6 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में उत्पादन, बिक्री और परिचालन दक्षता के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी ने हॉट मेटल, कच्चा इस्पात और तैयार इस्पात का अब तक का सर्वश्रेष्ठ छमाही उत्पादन दर्ज किया। कंपनी के अनुसार बेहतर परिचालन, उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पादन और वित्तीय अनुशासन से प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। पहली छमाही में हॉट मेटल का उत्पादन 1.02 करोड़ टन, कच्चे इस्पात का 96 लाख टन और तैयार इस्पात का 83.9 लाख टन रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इनमें क्रमश: दो, एक और एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल बिक्री योग्य इस्पात में तैयार इस्पात की हिस्सेदारी बढ़कर 89.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष 86.8 प्रतिशत थी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.