सेल डैम में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान में जुटी पुलिस
गढ़वा, जून 12 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित सेल डैम में शुक्रवार देर शाम लगभग 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डैम में मछली पकड़ रहे मछुवारों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। उसके बाद उन्होंने उसकी सूचना भवनाथपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मछुवारों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर थाना के एएसआई जगत बंधु महतो और उपेंद्र राम घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- सरायगोवर्धन में मिला युवक का शव स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को उक्त वृद्ध को टाउनशिप चौक तथा सेल के प्लांट क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.