आरा, मार्च 2 -- -सीमेंट लदे दो ट्रक और एक ट्रैक्टर के अलावा स्क्रैप लदे तीन पिकअप वाहन जब्त -वाहनों पर लदे सामान के वैध कागजात नहीं, साढ़े तीन लाख का सामान भी जब्त आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बिना वैध कागजात के ही वाहनों पर माल लोड कर एक जगह से दूसरे स्थान पर ढुलाई की जा रही है। सेल टैक्स विभाग की ओर से छापेमारी कर बिना वैध कागजात के माल लदे छह वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें सीमेंट लदे दो ट्रक और ट्रैक्टर हैं। इनके पास गोदाम तक माल ले जाने का कोई कागजात नहीं था। वहीं पेपर स्क्रैप और प्लास्टिक स्क्रैप लदे तीन पिकअप वाहन भी जब्त किये गये हैं। इनके पास भी किसी तरह का कोई कागजात नहीं पाया गया। राज्य कर संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने बताया कि बिना वैध कैगजात के माल लदे छह वाहनों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान इन वाहनों पर लदे सामान का किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.