बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित सेल टैक्स कार्यालय में मंगलवार को पटना से आयी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ने छापेमारी की। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने 25 हजार रुपये रिश्वत के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर संतोष झा व असिस्टेंट कमिशनर प्रकाश चंद्र मोहन को रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों आरोपितों के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही वाणिज्य कर विभाग सहित जिला मुख्यालय स्थित प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी की जानकारी निगरानी के डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी से 3.84 लाख रुपये जीएसटी के सामंजन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने कार्यालय पहुंचकर छापेमारी कर दोनों घूसखोरों को दबोचा गया। निगरानी के डीएसपी ने बताया कि शहर स्थित रोजी गार्मेट्स...