आरा, मार्च 30 -- -बिहिया और जगदीशपुर में शटर गिरे, सन्नाटा पसरा -किराना से दवा दुकानों तक ताले, करोड़ों का कारोबार प्रभावित बिहिया/जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर जिले के बिहिया और जगदीशपुर में सोमवार को पूरी तरह लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी रही। कारण किसी बंद का आह्वान नहीं, बल्कि सेल टैक्स (राज्य कर) विभाग की छापेमारी की आशंका से दहशत थी। इस सूचना ने व्यापारियों के बीच ऐसी खलबली मचाई कि देखते ही देखते मुख्य बाजार की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और करोड़ों रुपये का व्यवसाय ठप हो गया। सुबह बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद जैसे ही टीम के आने की चर्चा फैली, बिहिया और जगदीशपुर के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा छा गया। दवा, किराना, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और मिठाई की बड़ी दुकानों के शटर दिन भर नहीं उठे। दूर-दराज के गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.